सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम - दीपिका पांडेय



ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पाडेय सिंह ने कहा कि सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। महिलाएं ही समाज के विकास को गति दे सकती हैं। मंत्री मंगलवार को तोरपा प्रखंड के तपकारा कोचा खास गांव में क्लाइमेट स्मार्ट गांव का सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया के साथ उद्घाटन करने के बाद उपस्थित ग्रामीणाें को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री ने कहा कि कोचा जैसे पिछड़े गांव को भी महिलाएं प्रगति की राह पर ले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी ने झारखंड को पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाएं पारंपरिक तरीके साथ खेती करें, पर उसमें आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें। इससे महनत भी कम होती और आमदनी में भी इजाफा होता है। सोलर पंप से सिंचाई कर हम एक की जगह तीन फसलें ले सकते हैं। मंत्री ने कहा कि कोंचा गांव विकास का उदाहरण बनेगा और इस मॉडल को राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।

फिर भरवाया जायेगा मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म

मंत्री ने कहा कि जिन महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके लिए दोबारा फॉर्म भरवाया जाएगा। राज्य की 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड दिया जाएगा। अब तक 58 फीसदी महिलाओं को जॉब कार्ड निर्गत किया जा चुका है।

झारखंड में पैसा पेड़ों पर फलता है : सांसद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि झारखंड में पैसा पेड़ों पर फलता है,। इसके बाद भी हम गरीब हैं। हम संसाधनों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा ईमानदारी से काम करेंगे, तो हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा। स्वयंसेवी संस्थाए कृषि और वनोपज आधारित रोजगार देने का प्रयास करें। सांसद ने कहा कि झारखण्ड को ठीक से संवारेंगे, तो लोग खुशहाल होंगे।

कोचा गांव का सर्वांगीण विाकस होगा : सुदीप

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि विधायक के रूप में पहली बार अपने गांव के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले वे इसी पंचायत के मुखिया थे और उन्होंने नशापान के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही समय में कोचा ने एक पहचान बनाई है। विधायक ने कहा कि कोचा गांव के लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री दीपका पांडेय सिंह के प्रयास से ही जिलिंगबुरू गांव के पास पुल बनना संभव हो सका। सुदीप गुड़िया गुड़िया ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे। मौके पर प्रदान के प्रेम शंकर के अलावा काफी संख्या में संस्था के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।
View Counter
1,499,950
Views