मुख्यमंत्री ने आरआर स्पोर्टिंग क्लब और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का किया उद्घाटन



मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को रांची के रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब और हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्त काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का पावन त्योहार मना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी के जीवन में मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहे। झारखंड प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। इस अवसर पर झामुमो के प्रवक्ता विनोद पांडेय, मनोज पांडेय, विक्की यादव सहित समिति के अन्य लोग मौजूद थे।
View Counter
1,499,950
Views