धान, माडुआ, शकरकंद की पैदावार को लेकर शोध करें वैज्ञानिक : सांसद



प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के शुभारंभ के मौके पर शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र तोरपा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएएससी कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, पल्सेज मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण कृषि योजनाओं का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र परिसर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद काली चरण मुंडा ने कहा कि जिले की मिट्टी की उर्वरा शक्ति भरपूर है। यहां पेड़ पर भी पैसा उगता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक धान, माडुआ, शकरकंद की पैदावार कैसे बढ़े, इसे लेकर शोध करें। उन्होंने कहा कि किसानों को लाह उत्पादन का भी प्रशिक्षण दिया जाय ताकि किसान समृद्ध हों सकेंगे।

खेती में आधुनिक तकनीक को अपनाएं : विधायक

कार्यक्रम में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि किसान खेती में तकनीक का इस्तेमाल कर पैदावार बढ़ाएं। पैदावार बढ़ेगा, तो किसान समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि किसान पारम्परिक खेती को नहीं छोड़ें। उन्होंने कहा कि माडुआ बहुत गुणकारी है, इसकी खेती को बढ़ावा देना होगा। उन्‍होंने कहा कि केवीके के वैज्ञानिक किसानों को तकनीकी मदद और प्रशिक्षण देकर कुशल बनाएंं। केवीके अध्यक्ष डॉ दीपक राय ने प्रधानमंत्री धान्य योजना की जानकारी किसानों को दी। संचालन डॉ ओमप्रकाश खांटवा ने किया।

इस अवसर पर सांसद और विधायक ने केवीके परिसर में लगाये गए विभिन्न प्रजाति की फसल का अवलोकन किया।

मौके पर मीर मुनीब रफीक, बृजराज शर्मा, प्रदीप कुमार,निखिल राज एम, किशोर पांडुरंग, राजन चौधरी, आशुतोष सहित अन्‍य उपस्थित थे।
View Counter
1,499,950
Views