उम्मीद फाउंडेशन की मंत्री सुदिव्य कुमार ने की सराहना
उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में ऑड्रे हाउस में आयोजित समारोह में राज्य के 33 खिलाड़ियों को जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को कुल पांच श्रेणियों में पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं।
मुख्य अतिथि पर्यटन, कला संस्कृति और खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया। मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन उन खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके बीच एक उम्मीद पैदा कर रहा है, ताकि खिलाड़ी अपने खेल से अपना और राज्य का नाम देश दुनिया में कमा सके। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भी इस मौके पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कारों से सम्मानित खिलाड़ी
जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों के साथ कोच और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार पाने वालों में दीपिका कुमारी, निक्की प्रधान, अंकिता भगत, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, बाबूलाल हेंब्रम, मनीष मुंडा, अभिषेक लकड़ा, आलोक लकड़ा और पीयूष, सबीना कुमारी शामिल हैं। जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार के तहत विकास कच्छप, अमीषा केरकेट्टा, अनूप कुमार, ईशान सिंह, इशा सोनकर, सुजाना लकड़ा, शिला कुमारी, स्नेहा थापा, यमुना पासवान, निशिमा कुमारी और रिया वर्मा को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार से प्रकाश राम, बबलू कुमार, सरोजनाथ महतो, भूपेंद्र नाथ राम, राजीव रंजन, ज्योति और सुधीर गोला को सम्मानित किया गया। गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड से स्वर्गीय रॉबर्ट किस्पोट्टा, मानस सिन्हा और मारिया जी मिंज को सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग को झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
सम्मान समारोह में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, रांची कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष कुमार राजा, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलको, महेंद्र खलको, विनोद तिर्की, संगीता तिर्की, विनय महतो, शंकर दुबे, कुमुद साहू, अनिरुद्ध पांडे, विक्की करमाली, मुन्ना टोप्पो, अनिल कच्छप, दीपक मिर्धा, अक्षय तिवारी, विशाल भारद्वाज, बिन्नी डी एक्का और पुष्पा तिर्की समेत अन्य लोग मौजूद थे।