मंईयां योजना का फायदा उठाने वाले व्यक्ति वसूली गयी राशि, धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज



मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का गलत तरीके से लाभ उठा चुका एक व्यक्ति अब प्रशासन के घेरे में आ गया है। जांच के बाद प्रशासन ने उसके खाते में गये 6500 की राशि तो वसूले ही, उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। मामला बोकारो जिले का है। बोकारो में एक प्रज्ञा केंद्र चला रहे आनंद प्रजापति ने जालसाजी से अपना नाम इस योजना के तहत निबंधिच करा लिया था। इतना ही नहीं, इसके खाते में राशि भी ट्रांसफार हो चुकी थी। मामला प्रकाश में आने के बाद बोकारो जिला डीसी के द्वारा पूरे मामले की जांच करायी गयी। जिसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए आनंद से ब्याज सहित 6500 रुपये वसूले गए. साथ ही। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ी न हो और योजना का लाभ सही लाभार्थियों तक ही पहुंचे।
View Counter
1,499,950
Views