कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक रबी फसलों की बुआई 632 लाख हेक्टेयर में की जा चुकी है। जो कि पिछले वर्ष के 315.63 लाख हेक्टेयर की तुलना में कहीं ज्यादा है। इसके अलावा इस वर्ष लगभग 320 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की बुआई की गयी है। साथ ही 139.81 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की जा चुकी है। श्री अन्न एवं मोटे अनाज के अंतर्गत 53.55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गयी है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 14 जनवरी 2025 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुवाई क्षेत्र कवरेज की प्रगति जारी की है।