मंईयां सम्मान योजना की अगली राशि 20 से 22 जनवरी के बीच जायेगी खाते में



राज्य के 56 लाख महिलाओं का जनवरी माह का बढ़ी हुयी 2500 रूपये की दूसरी किस्त 20 से 22 जनवरी के बीच ट्रांसफार हो जाएगी। इसकी तैयारी सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कर ली है। सभी जिलों को राशि भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। 22 से राशि ट्रांसफर होने का काम शुरू हो जाएगा। मालूम हो कि वर्तमान हेमंत सरकार ने विधानसभा चुनाव के एक हजार रूपए को दिसंबर से बढ़ाकर 2500 रूपए करने की घोषणा की थी। इसके बाद दिसंबर अंतिम सप्ताह से राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो गयी। जनवरी पांच को खुद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से राशि ट्रांसफर करने का काम किया। इसके बाद 10 जनवरी तक सभी के खाते में दिसंबर माह की राशि पहुंच गयी। कुछ महिलाओं को तकनीकी समस्या के कारण नहीं पहुंच पायी जिसकी जांच और क्रॉस चेक जारी है‌
नया पोर्टल लांच, पुराने पोर्टल काम करते रहेंगे
इधर सामाजिक सुरक्षा विभाग ने योजना की सफलता के लिए एक नया  पोर्टल लांच किया है, जिसका उद्देश्य लाभुकों को सुविधा प्रदान करना है। यह पोर्टल सामाजिक सुरक्षा कोषांग झारखंड की नयी गाइडलाइन के अनुसार बनाया गया है, जिसमें सीओ-बीडीओ को लॉग-इन दिया जायेगा। पुराने पोर्टल को भी खोला जाएगा इस बीच, मंईयां सम्मान योजना के पुराने पोर्टल को भी खोलने की तैयारी चल रही है, ताकि पुराने लाभुकों के आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारा जा सके। नये सिरे से महिलाएं आवेदन भी कर सकेंगी। दरअसल महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के तहत अपना पंजीकरण तो करा लिया है, लेकिन उनके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आ रहे हैं। समाज कल्याण निदेशालय ने मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ियां आने के बाद आवेदन की जांच रिपोर्ट सभी जिलों से मांगी है।
5 जनवरी को हुआ था 56.61,791 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच जनवरी को अपना पहला चुनावी वादा को पूरा करते हुए कुल 56.61,791 महिलाओं के बीच 1415.44 करोड़ की राशि ट्रांसफर किया था। इसके बाद 10 जनवरी तक महिलाओं के खाते में राशि पहुंच गयी। अब जनवरी का किस्त 20 से 22 जनवरी तक भेजने की तैयारी है।
View Counter
1,499,950
Views