राष्ट्रीय जतरा महोत्सव-2025 शुरू हो चुका है। इस महोत्सव में झारखंड की संस्कृति और परंपरा के दर्शन होंगे। 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आसाम और बिहार और के आदिवासी समुदायों के पारंपरिक भोजन, कला, संस्कृति, साहित्य और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव झारखंड के 33 अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों के बीच सीधा संबंध स्थापित करता है। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में 31 जनवरी और एक फरवरी को दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। जतरा में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति विभाग के मंत्री चमरा लिंडा, खिजरी विधायक राजेश कच्छप सहित कई गणमान्य उपस्थित होंगे।
विदित हो कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय जतरा महोत्सव समिति करती है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज के संस्कृत, भाषा, कल्चर, व्यंजन, वाद्ययंत्रों आदि का संरक्षण व संवर्धन करना है। अनुसूचित जाति के खानपान और उनके परंपराओं को अन्य समुदाय के लोगों के बीच में पहुंचना भी मकसद है।
उक्त मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए महोत्सव के अध्यक्ष नरेश पाहन ने बताया कि राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान राष्ट्रीय जतरा महोत्सव के लिए सज धज कर महोत्सव के रंग में रंग गई है। शुक्रवार से इस राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की शुरुआत हो रही है। राष्ट्रीय जतरा महोत्सव 2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा कि राष्ट्रीय जतरा महोत्सव का दूसरा वर्ष है और इस वर्ष 33 अनुसूचित जनजाति के लोग अपने अपने खोड़हा दल के साथ इस महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। वहीं झारखंड के अलावा अन्य पांच राज्यों से कुल 250 खोड़हा दल हिस्सा लेंगे,जो अपने आप में ऐतिहासिक होगा। उपाध्यक्ष अमित मुंडा ने कहा कि हमलोग गांव घर में अक्सर इस तरह के जतरा का आयोजन करते हैं ।लेकिन राजधानी रांची में राज्य के 33 अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोग एक साथ इतना भव्य जतरा का आयोजन करना अपने आप में ऐतिहासिक है।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष नरेश पहान,कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, रवि मुंडा, कोषाध्यक्ष सूरज टोप्पो, विक्की करमाली,मीडिया प्रभारी निरंजन भारती, महासचिव ज्योत्सना करकेटा, अनिल उरांव, राधा हेंब्रम, उपाध्यक्ष अमित मुंडा, मिथिलेश कुमार,राकेश मुंडा,अमित तिर्की,अशोक मुंडा,कोषाध्यक्ष विक्की करमाली,मोहन तिर्की,सचिव अरुण पहान, सलाहकार मानसिंह मुंडा, दीप्तराज बेदीया,सहसचिव दीपक मुंडा,सह कोषाध्यक्ष सुरेश मिर्धा, रिकी नायक,मीडिया प्रभारी विनय नायक, सदस्य शीतल तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।