झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए उसे मंजूरी दे दी है।
राज्यपाल महोदय ने आशा व्यक्त की कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी तथा आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा। आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।
उल्लेखनीय है कि जेपीएससी अध्यक्ष का पद छह माह से खाली था। 22 अगस्त 2024 को डॉ. मेरी नीलिमा केरकेट्टा के रिटायर होने के बाद जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई थी।