झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने पलामू में किया ढेर



झारखंड का कुख्यात अपराधी और अंतरराष्ट्रीय गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंस से सम्बंध रखने वाले अमन साहू को मंगलवार सुबह पुलिस मार गिया है। अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से एनआईए केस के सिलसिले में पुलिस रांची ला रही थी। पुलिस की गाड़ी जब पलामू जिले के चैनपुर थाना पहुंची वहां दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उसके बाद बताया जा रहा है कि अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीन कर भागने का प्रयास किया, इसी प्रयास में वह पुलिस की गोली से मारा गया। इस एनकाउंटर में एक एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान भी जख्मी हुआ है। जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। 
पुलिस अधीक्षक ने घटना के बारे में बताया कि एनआईए केस के सिलसिले में अमन साहू को छत्तीसगढ़ के रायपुर से रांची लाया जा रहा था। चैनपुर थाना क्षेत्र में पहुंचने पर घात लगाकर अपराधियों ने पुलिस गाड़ी पर पहले बम फेंका, फिर फायरिंग की। इसी क्रम में अमन साहू एक एसटीएस (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान से इंसास राइफल छीन कर भागने लगा। भागने के दौरान जवान पर गोली चला दी। इस हमले में जवान घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमन साहू को ढेर कर दिया। घायल जवान को मेदिनीनगर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
 
View Counter
1,499,950
Views