4919 पदों पर सिपाही बहाली जल्द, निकलेगा विज्ञापन : योगेंद्र प्रसाद



मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि 4919 पद पर सिपाही बहाली जल्द होगी। इसका विज्ञापन निकलेगा। पूर्व की सिपाही दौड़ में कई विसंगतियां थी। नयी नियमावली में उसे शिथिल किया गया है। उन्होंने आरक्षियों से तय समय ज्यादा समय तक ड्यूटी कराये जाने सवाल पर कहा कि ऐसा विशेष परिस्थित पर्व-त्योहारों में किया जाता है। बाकी समय आठ घंटे ही ड्यूटी ली जाती है। शत्रुध्न महतो ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से जनसंख्या और पुलिस के अनुपात और बहाली पर सवाल उठाया। इस प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो , गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 01 जनवरी, 2023 को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख की आबादी पर पुलिस की संख्या 196.88 है, जबकि झारखण्ड राज्य में यह संख्या 211 है, जो राष्ट्रीय स्तर से अधिक है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 01 जनवरी, 2023 को जारी आंकड़ों के अनुसार झारखण्ड में प्रति एक लाख की आबादी पर पुलिस के कुल स्वीकृत एवं उपलब्ध बलों की संख्या क्रमश: 211/157 है। जिसमें प्रति एक लाख की आबादी पर जिला बल के कुल स्वीकृत एवं उपलब्ध बलों की संख्या 154/111 एवं अन्य बलों के कुल स्वीकृत एवं उपलब्ध संख्या 57/46 है।
View Counter
1,499,950
Views