झारखंड में झारखंड स्कील डेवलपमेंट मिशन(कौशल विकास मिशन) के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं 2 लाख 48 हजार 347 लोगों को जॉब ऑफर मिला है। इसके तहत सभी योजनाओं को मिलाकर 8 लाख 56 हजार 496 लोगों ने निबंधन कराया। इसमें 6 लाख 20 हजार 749 लोग इंरोल्ड हुए। 5 लाख 39 हजार 948 लोगों को ट्रेंड किया गया। तीन लाख 98 हजार 603 लोगों को सर्टिफाइड किया गया। इसमें से दो लाख 48 हजार 347 लोगों को डॉब ऑफर मिला।
सबसे अधिक डीडीयूकेके योजना में जॉब ऑफर
सबसे अधिक डीडीयूकेके(दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र) योजना के तहत जॉब ऑफर मिला है। इस योजना के तहत 3 लाख 67 हजार 580 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इसमें तीन लाख 28 हजार 239 इंरोल्ड हुए। दो लाख 95 हजार,702 लोगों को ट्रेंड किया गया। एक लाख 49 हजार 680 लोगों को जॉब ऑफर मिला। वहीं बिरसा( ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्कील एक्वीजिशन) योजना के तहत 74,527 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इसमें 58,620 इंरोल्ड हुए। 35,042 को ट्रेंड किया गया। 10,239 को जॉब ऑफर किया गया।
किस योजना में की क्या है प्रगति
झारखंड स्कील डेवलपमेंट मिशन
रजिस्टर्ड- 8,56,496
इंरोल्ड- 6,20,749
ट्रेंड-5,39,948
सर्टिफाइड-3,98,603
जॉब ऑफर-2,48,347
एक्सल( इंप्लोयबिलिटी एक्सीलेंस विथ कॉलेज एजुकेशन एंड लर्निंग
काउंसिलिंग- 9,829
इंरोल्ड-9,301
ट्रेंड- 7,652
जॉब ऑफर-2,379
डीडीयूकेके(दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र)
काउंसिलिंग-3,67,580
इंरोल्ड-3,28,239
ट्रेंड- 2,95,702
जॉब ऑफर-1,49,680
एसजेकेवीवाई( सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना)
काउंसिलिंग- 2,46,717
इंरोल्ड-2,19,761
ट्रेंड-1,97,099
जॉब ऑफर-86,049
बिरसा( ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूरल स्कील एक्वीजिशन)
काउंसिलिंग-74,527
इंरोल्ड- 58,620
ट्रेंड-35,042
जॉब ऑफर- 10,239