रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में आपकी सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी करने वाले आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के कई जवानों को इस बार उनके शानदार काम के लिए खास सम्मान मिला है। पूरे देश से 201 अफसरों और जवानों को डीजी इंसाइनिया अवॉर्ड दिया गया है। ये सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो रेलवे में सुरक्षा, अपराध रोकने और यात्रियों की मदद में बेहतरीन काम करते हैं।
इस बार रांची रेल मंडल के 4 जवानों ने भी ये सम्मान अपने नाम किया है। इन चारों ने अपने काम से दिखा दिया कि मेहनत और ईमानदारी का फल जरूर मिलता है।
सम्मान पाने वालों के नाम इस तरह हैं:
अशोक कुमार सिंह – सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ रांची
लाल बहादुर – निरीक्षक, अपराध शाखा, रांची
शक्ति सिंह – सहायक उपनिरीक्षक, रांची
कल्पना कुमारी – महिला प्रधान आरक्षी, लोहरदगा
इन सभी ने रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा, महिलाओं की मदद और स्टेशन पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए जो मेहनत की, उसी का नतीजा है ये सम्मान।
आरपीएफ के डीजी (महानिदेशक) ने कहा कि इन जवानों की बहादुरी और काम के प्रति समर्पण बाकी सभी के लिए मिसाल है। इससे बाकी जवानों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।