विधायकों लिए 410 करोड़ आवंटित, प्रत्येक एमएलए को पांच करोड़, नाली और गली पर पैसा होगा खर्च



झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा सदस्यों की अनुशंसा पर विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की राशि आवंटित कर दी है। राज्य के प्रत्येक विधायक को 5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी। कुल 410 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

क्या होगा विधायक निधि से?

विधायक निधि का उपयोग सड़क, भवन, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।
विकास कार्य विधायकों की अनुशंसा पर किए जाएंगे, जिससे उनके क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो सके।
आवंटित राशि का उपयोग ग्राम विकास कार्यक्रम, अनुसूचित जातियों के लिए विशेष योजनाएं, और जनजातीय क्षेत्र उप योजना के लिए किया जाएगा।

क्या होगा फायदा?

विधायक निधि के आवंटन से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विधायकों की अनुशंसा पर विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी।
विधायक निधि के आवंटन से स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य किए जा सकेंगे, जिससे राज्य का समग्र विकास हो सके।

आवंटन के लिए आगे की प्रक्रिया

आवंटित राशि की निकासी और व्ययन पदाधिकारी द्वारा कोषागार से की जाएगी और राशि को बैंकों में रखा जाएगा।
कार्यकारी एजेंसी, संवेदक, वेंडर को उनके द्वारा समर्पित मापी पुस्त, विपत्र एवं फोटोग्राफी इत्यादि के जांच के बाद ही राशि भुगतान किया जाएगा।
View Counter
1,499,950
Views