जनता दरबार में सुनी गई लोगों की समस्याएं, कृषि मंत्री ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश



कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि जनता की उचित समस्याओं का त्वरित निदान उनका मौलिक हक है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे जनता की समस्याओं का समाधान करने में ढील नहीं बरतें।

कई तरह की समस्याओं से रू-ब-रू हुई मंत्री

जनता दरबार में आए लोगों ने तालाब जीर्णोद्धार, पीटी निर्माण, कृषक मित्रों का बकाया भुगतान, जमाबंदी, डीप बोरिंग, धान खरीद की राशि नहीं मिलने, पैक्स चुनाव, कृषि ऋण माफी, पारिवारिक भूमि विवाद, पेंशन, मुआवजा, मेधा डेयरी, स्टाल, मछुआरा आयोग के गठन, जमीन विवाद सहित अन्य समस्याओं को रखा।
85 लोगों से अपनी समस्याओं को रखा
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि जनता दरबार में कुल 85 लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। कांग्रेस द्वारा जन समस्याओं की पहल के लिए जनता दरबार का आयोजन प्रारंभ किया गया है।
View Counter
1,499,950
Views