राज्यपाल ने ली झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी



 झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ली। राज्यपाल बुधवार को नई दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल पहुंचे। जहां शिबू सोरेन इलाजरत हैं। उन्होंने शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। विधायक कल्पना सोरेन भी दिल्ली पहुंच गई हैं। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह थोड़ी चिंताजनक थी, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि वह खुद गुरुजी से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
View Counter
1,499,950
Views