झारखंड में दाखिल खारिज की रफ्तार धीमी पड़ गई है। राज्य के चार जिलों में पांच हजार से लेकर 17 हजार से अधिक तक के मामले लंबित हैं। सबसे अधिक राजधानी रांची में 17,399 मामले लंबित हैं। वहीं दूसरे स्थान पर हजारीबाग है। हजारीबाग में 8834 दाखिल-खारिज के मामले लंबित हैं। धनबाद में 6,779 और गिरिडीह में 5,759 मामले लंबित हैं।
दाखिल खारिज के 11.44 लाख मामले रिजेक्ट
राज्य में अब तक कुल दाखिल खारिज के 11 लाख 44 हजार 608 मामले रिजेक्ट कर दिए गए हैं। जबकि पेंडिंग केस की संख्या 67,159 है। राज्य में दाखिल खारिज के कुल 22 लाख 53 हजार एक मामले आए, जिसमें से 10 लाख 41 हजार 234 मामले निष्पादित किए गए हैं।
किस जिले में कितने दाखिल खारिज के केस लंबित
जिला लंबित केस की संख्या
कोडरमा 2294
खूंटी 959
गढ़वा 2188
गुमला 959
गिरिडीह 5759
गोड्डा 97
चतरा 1299
जामताड़ा 69
दुमका 175
देवघर 1063
धनबाद 6779
पूर्वी सिंहभूम 1491
पलामू 3445
प. सिंहभूम 616
पाकुड़ 3530
बोकारो 2995
रांची 17399
रामगढ़ 1206
लातेहार 1573
लोहरदगा 940
सरायकेला 1149
साहेबगंज 1852
सिमडेगा 226
हजारीबाग 8834