राज्य भर के 60 लाख से अधिक राशनकार्डधारियों को तीन महीने का नमक और चीनी मिलेगा। कार्डधारियों को अप्रैल, मई और जून के लिए चीनी और नमक दिया जाएगा। नमक और चीनी खरीद की प्रक्रिया खाद्य आपूर्ति विभाग ने शुरू कर दी है। 27 हजार क्विंटल चीनी की खरीद की जाएगी।जबकि फ्री फ्लो आयोडाइज नमक एक लाख 95 हजार क्विंटल खरीदा जाएगा। इसके लिए झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल 2025 से जून 2025) के लिए नमक और चीनी खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
किस प्रखंड के लिए कितनी चीनी |
पलामू प्रमंडल |
2701 क्विंटल |
उत्तरी छोटानागपुर |
7527 क्विंटल |
दक्षिणी छोटानागपुर |
5959 क्विंटल |
कोल्हान प्रमंडल |
5557 क्विंटल |
संताल परगना |
5069 क्विंटल |
किस प्रमंडल के लिए कितने नमक की खरीद |
पलामू प्रमंडल |
9076.42 क्विंटल |
उत्तरी छोटानागपुर |
22078.67 क्विंटल |
दक्षिणी छोटानागपुर |
11473.66 क्विंटल |
कोल्हान प्रमंडल |
11179.78 क्विंटल |
संताल परगना |
14544.4 क्विंटल |