झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के लगभग एक मन में ही 527.6 मिलीमीटर से बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि बरसात का मौसम शेष बचा हुआ है। राज्य में इस अवधि तक 326 मिमी बारिश होती है। राज्य में सामान्य से 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। झारखंड में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई है। यहां अब तक 925.5 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 153 प्रतिशत अधिक है।
14 जुलाई को राजधानी रांची में 799 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 138 प्रतिशत अधिक है। वहीं राज्य के जिन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है उनमें पश्चिमी सिंहभूम में 81मिमी, सिमडेगा में 70, सरायकेला-खरसावां में 121, रामगढ में 113, लोहरदगा में 48, लातेहार में 116, बोकारो 74, चतरा में 64, धनबाद में 73, खूंटी में 61, जामताड़ा में 46, गुमल में 39, हजारीबाग में 36 और कोडरमा में 27 प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।